हनुमान मंदिर पर भंडारे में पहुंचे साधु संत व ग्रामीण
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । खेरोदा कस्बे में हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे हनुमान मंदिर महंत मोहन गिरी के शिष्य शिव गिरी का सोलसी भंडारा एवम महंत दयानंद गिरी फालोदी के शिष्य जयदेव गिरी व माताराम विजयानंद गिरी का चादर विधि आयोजन हुआ। इस दौरान षटदर्शन मेवाड़ मंडल की कार्यकारणी के सभी संतो एवम ग्रामीण उपस्थित थे। वही भंडारे में आस पास के गावों के ग्रामीण एवम संत लोगो ने लाभ लिया। साथ ही सभी संतो द्वारा 21 पौधो का पौधारोपण भी किए गए।
