मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम संपन्न
रिपोर्ट: धरणेन्द्र जैन, खेरवाड़ा
खेरवाड़ा। महावीर कॉलोनी बड़ला स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय में पावन वर्षा योग कर रहे उपाध्याय मुनि पुण्य नंदी के सानिध्य में मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ। चातुर्मास समिति के मंत्री राकेश कुमार जैन ने बताया कि पंडित जनक जी शास्त्री की उपस्थिति में मंगल कलश स्थापना हेतु पात्र चयन किए गए। मुख्य कलश कस्तूरचंद नागदा परिवार, प्रथम कलश प्रकाश चंद्र पंचोली, द्वितीय कलश रोशनलाल नागदा, तृतीय कलश राजेश कुमार जैन, चतुर्थ कलश प्रवीण कुमार शाह परिवार द्वारा स्थापित किया गया। पूज्य गुरुदेव का पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेट दिलीप कुमार शाह द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिगंबर जैन दशा हुमड़ समाज के अध्यक्ष हेवन कुमार जैन, मंत्री नितिल जैन, दिगंबर जैन दशा नरसिंहपुरा समाज के अध्यक्ष रमेश चंद्र कोठारी, दिगम्बर जैन दशा नरसिंहपुरा समाज के कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ट पत्रकार धरणेन्द्र जैन, खेरवाड़ा , छाणी से पोपटलाल जैन , ऋषभदेव, डूंगरपुर, गुजरात, वागड़ क्षेत्र सहित बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित रहे।
