लायंस क्लब ऋषभदेव ने किया चिकित्सकों का सम्मान

ऋषभदेव,शुभम जैन । लायन्स क्लब द्वारा सोमवार को राजकीय चिकित्सालय के सभागार में दोपहर 2.00 बजे आयोजित समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत 35 चयनित चिकित्सकों को तिलक लगा, उपरणा एवं अलंकरण प्रदान कर सम्मानित किया गया, समारोह गरिमा मय माहौल में संपन्न हुआ।

जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष लायन पारस कीकावत ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी श्रवन सिंह राठौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप मे ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी नागेंद्र सिंह राजावत में सहभागीता की अतिथियों ने स्वस्थ भारत के निर्माण, विशेष रूप से वेश्विक महामारी कोरोना काल में चिकित्सकों की भूमिका की सराहना की ओर समाज व देश की प्रगति का सूत्रधार बताया।
अपने वक्तव्य में वक्ताओं ने रोगियों का दुःख दर्द हरने व उन्हे मृत्यु से बचाने के प्रयास के लिए चिकित्सकों को देवता का रूप बताया, समारोह संचालक दिलिप भानावत थे। इस अवसर पर प्रांतीय समन्वयक क्लब विस्तार राजेश शर्मा, क्लब सचिव अनन्त कोठरी कोषाध्यक्ष हेमंत गांधी तथा क्लब के वरिष्ठ सदस्य के बी खटोड़, एम एस मणिलाल, लोकेश वाणावत, जयप्रकाश सिसपुरिया, दिलिप दलावत, हरीश नायर, विवेक सेवक, आदि ने सहभागीता की

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!