विश्व कल्याण गायत्री महायज्ञ आयोजित

विनोद कुमार रेगर
उदयपुर- सेवार्थ योग आयुर्वेद एवम् यज्ञ संस्थान, उदयपुर द्वारा शिव शंकर गौशाला, कलड़वास में इन्द्र प्रकाश यादव और डा भूपेन्द्र शर्मा के पुरोहित्य में विश्व कल्याण गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया ।जिसमें वैदिक मंत्रोचारण के साथ विश्व कल्याण हेतु आहुतियां अर्पित की गई। संस्थान के उपाध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि गौ शाला संचालक एस एस चौहान की अध्यक्षता में आयोजित अनुष्ठान में यज्ञ, गौ सेवा, सत्संग के महत्त्व पर प्रकाश डालते इन्द्र प्रकाश यादव ने अगरबत्ती न जलाने, सुबह उठते ही बड़ों को प्रणाम करने, सूर्योदय से पहले जागने का संकल्प दिलवाया। गोशाला समिति सचिव शालिनी राजावत, चित्रलेखा चौहान आदि रहे।  मीत, पार्थ और माही राजावत ने यज्ञ प्रार्थना में विश्व शान्ति, आरोग्यता और कल्याण हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। शान्ति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!