उपखण्ड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

भींडर । उपखण्ड अहिंसा प्रकोष्ठ एवं उपखण्ड गांधी जीवन दर्शन समिति भींडर के तत्वावधान में उपखण्ड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर रविवार को पंचायत समिति सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी स्कूल की स्कॉउट छात्राओं ने शांति मार्च निकाला एवं गांधी जी की दांडी यात्रा का मंचन किया। शिविर में विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी केवल एक नाम नहीं एक विचार है। उन्होंने गांधी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए आज के युग मे उनकी प्रासंगिकता को विस्तार से समझाया। शक्तावत ने कहा कि आज के दौर में कुछ लोग सम्प्रदायिकता का जहर समाज मे घोल रहे है। उन सभी से बचते हुए हमें गांधी के धर्मनिरपेक्षता एवं अहिंसा के नियम का पालन करना चाहिए। शिविर को कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी मोनिका जाखड़ कांग्रेस नेता पंकज शर्मा, उदयपुर जिला सरपंच संघ अध्यक्ष संयोजक गांधी जीवन दर्शन समिति माधव लाल अहीर
नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुंदरलाल जैन, कानोड़ नगरपालिका अध्यक्ष दुर्गा देवी मीणा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मेनारिया, महिला ब्लॉक अध्यक्ष संगीता गांगावत, पार्षद लता चौबीसा, सलीम मोहम्मद, गोपाल चौबीसा, सरपंच संघ अध्यक्ष माधव लाल अहीर, कानोड़ नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, मंडल अध्यक्ष संपत लाल सुथार, सरपंच सूरजमल मेनारिया, सरपंच भेरूलाल अहीर, यूथ अध्यक्ष गोपाल जाट आदि उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!