बग्गड़ में महाकाल धाम एवं पशुपतिनाथ के दर्शन कर लौटी वरिष्ठ महिलाओं की गाजे-बाजे के साथ निकाली शौभायात्रा
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा करके वरिष्ठ मातृशक्ति का किया स्वागत
खेरोदा । वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की बग्गड़ पंचायत से उज्जैन महाकाल धाम एवं मंदसौर पशुपतिनाथ के दर्शन कर पुनः गांव लौटी 216 से ज्यादा वरिष्ठ महिलाओं का जनप्रतिनिधियों व ग्रामवासियों द्वारा पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया। दरअसल भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के संकल्प से क्षेत्र की वरिष्ठ महिलाओं के लिए शुरू की गई महाकाल धाम एवं पशुपतिनाथ की नि:शुल्क तीर्थयात्रा में देव-दर्शन कर लौटी महिला यात्रियों का गाजे-बाजे से स्वागत किया गया। वही बस स्टैंड से गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव में वरिष्ठ मातृशक्तियों की शौभायात्रा निकाली गई। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्राम वासियों द्वारा पुष्प वर्षा करके महिलाओं का स्वागत किया। शौभायात्रा बस स्टैंड से हनुमान मंदिर, धर्मराज बावजी मन्दिर, चारभुजा नाथ के मंदिर से खेड़ाखूंट माताजी के मंदिर पर पहुंची। इस दौरान सभी महिलाएं बड़े उत्साह के साथ मंगल गीत गाते हुए भजनों पर नाचते-गाते मन्दिर पर पहुंची। मंदिर पर यात्रा संयोजक भगवती लाल मेनारिया, मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष चंपालाल शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक प्रकाश माली, देवीलाल गुर्जर, महेंद्र सिंह शक्तावत, कैलाश माली, भगवान लाल गुर्जर, रामलाल माली, दिलीप कुमार मीणा, भोलीराम गुर्जर, तुलसीदास, दीपलाल माली, घनश्याम चौधरी, हीरालाल चौबीसा, बाबूलाल माली, नाथू सिंह देवड़ा, किशन दास, कन्नाराम माली सहित बड़ी तादाद में महिलाओं द्वारा मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना करके क्षेत्र में खुशहाली के लिए कामनाएं की गई। महिलाओं की अपार भीड़ ने दोनों हाथ ऊपर उठाकर जयकारें लगाए। निःशुल्क यात्रा करके लौटी महिलाओं ने बताया की भाजपा विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने सभी महिलाओं के साथ खड़े रहकर दर्शन करवाएं। तीर्थयात्रा के दौरान संपूर्ण व्यवस्थाएं झाला द्वारा की गई। यात्रा के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की कमी नहीं हुई। झाला द्वारा वरिष्ठ महिलाओं को निःशुल्क देव दर्शन करवाने का जो संकल्प लिया है, उस पर खरा उतरकर महिलाओं को निःशुल्क यात्रा करवाई जारही है। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में पहली बार वरिष्ठ महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा शुरू की गई है।
ग्राम पंचायत फिला व सोमाखेड़ा से 266 वरिष्ठ मातृशक्ति निःशुल्क तीर्थयात्रा पर हुई रवाना
भाजपा विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला द्वारा वरिष्ठ मातृशक्ति के लिए शुरू की गई नि:शुल्क तीर्थयात्रा की अनूठी पहल को लेकर रविवार को वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की फिला व सोमाखेड़ा पंचायत से 266 वरिष्ठ मातृशक्तियो को 5 बसों के द्वारा उज्जैन में महाकाल धाम एवं मंदसौर में पशुपतिनाथ की यात्रा के लिए रवाना किया गया।
