कानोड़ में आपातकाल दिवस के मौके पर प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर किया प्रहार

केंद्र में मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

कानोड़ । वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के कानोड़ में आपातकाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस प्रबुद्धजन सम्मेलन के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। इस प्रबुद्धजन सम्मेलन में राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी विजया राहटकर ने विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक लेकर आपातकाल दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विजया राहटकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा ने देश में विकास के कार्यों को लेकर काफी परिवर्तन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करते हुए देश में परिवर्तन कर दिया। आपातकाल के समय कांग्रेस के कारण कई लोगों को बहुत ही परेशान होना पड़ा। आपातकाल में लाखों संघ के कार्यकर्ताओं को दुःखी ओर परेशान होना पड़ा। चुनाव आने पर कांग्रेस वोट बैंक के लिए थोते वादे करती है। कांग्रेस सरकार द्वारा जो घोषणा की जाती है, असल में वह कभी पूरी ही नहीं होती है। प्रबुद्धजन सम्मेलन को देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, देहात जिला प्रभारी आई एम सेठिया, सह प्रभारी महेश शर्मा, वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने संबोधित किया। झाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछले 9 वर्षों के भीतर देश में विकास के नए आयाम स्थापित किए। सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर जनता को लाभान्वित किया। कांग्रेस ने सिर्फ घोषणाओं के अलावा कुछ नही किया है। भाजपा ने तो देश मे परिवर्तन की लहर चला दी है। इस सम्मेलन में देहात जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जिला मंत्री भंवर भट्ट, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, प्रवक्ता दर्शन शर्मा, विधि प्रकोष्ठ संयोजक जिला मंत्री बसंती देवी, प्रवीण खंडेलवाल, जिला महामंत्री दीपक शर्मा, पूर्व चेयरमैन अनिल शर्मा, मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, पूर्व डेरी चेयरमैन गीता पटेल, पूर्व प्रधान मोहन मेनारिया, किसान मोर्चा के लक्ष्मीलाल मेनारिया, नेता प्रतिपक्ष दीपक शर्मा, पार्षद लोकेश पुरोहित, पार्षद लाली बाई, केरेश्वर मंडल के गिरजा शंकर, छगन श्रीमाली, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, भगवती लाल जैन, बाबरु शर्मा, भगवती लाल शर्मा, रामेश्वर प्रजापत, दिनेश जोशी महामंत्री कानोड़, पंचायत समिति सदस्य एवं बूथ विधानसभा प्रभारी रतन सिंह राठौड़, भींडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, पंचायत समिति सदस्य भेरूलाल पटेल सहित क्षेत्र के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रबुद्धजन सम्मेलन का संचालन मंडल महामंत्री दिनेश जोशी ने किया। वहीं आभार एवं धन्यवाद विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने ज्ञापित किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!