थामला में 17 लाभार्थियों को पट्टे बांटे
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के ग्राम पंचायत थामला में राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत केम्प व प्रशासन गाँवो के संग शिविर आयोजित हुआ। जिसमे थामला के सरपंच व सचिव ने बताया कि 17 लोगो ने आवेदन किए थे। जिसमें सभी 17 ग्रामीणों को पट्टे वितरित किए गए। इसके साथ ही लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं के रजिस्ट्रेशन भी हाथों हाथ किए गए। शिविर में कुछ को राहत मिली तो कुछ को नही मिली। इस दौरान शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी श्री कांत व्यास व प्रधान पुष्कर लाल डाँगी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर सम्बंधित अधिकारी को बुला कर निराकरण करवाया। इस शिविर में बीडीओ जितेन्द्र सिंह चुण्डावत, राज्यमंत्री जगदीश राज श्री माली,पूर्व प्रधान जीत सिह चुण्डावत,मावली कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, गोवर्धन सिह,सरपंच प्रताप सिंह,गोपाल सिंह चौहान, नरेन्द्र चण्डालिया,महेश त्रिपाठी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
