स्वर्गीय पिता की समृति में सरस्वती माता का मंदिर एवं मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन मंदिर मूर्ति विद्यालय को निशुल्क सुपुर्द
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । विजयपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अपने स्वर्गीय पिता की समृति में पुत्र ने सरस्वती माता का मंदिर एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन कर विद्यालय को निशुल्क सुपुर्द किया तो समस्त ग्रामवासी एवं विद्यालय स्टाफ ने माता सरस्वती के जयकारों से विद्यालय प्रांगण गूंज उठा विद्यालय स्टाफ की ओर से एवं शिक्षा विभाग की ओर से मूर्ति लगाने वाले भामाशाह शांतिलाल पुत्र सुंदर लाल मेनारिया वह उसकी माता श्रीमती कस्तूरी बाई पत्नी सुंदर लाल मेनारिया का सोल एवं पगड़ी ओढ़ाकर सम्मान किया गया शांतिलाल मेनारिया ने बताया कि उसके पिता स्वर्गीय सुंदर लाल जी की अंतिम इच्छा थी कि स्कूल में उनकी ओर से मंदिर एवं माता सरस्वती की मूर्ति स्थापित होकर विद्यालय को सुपुर्द की जावे इसलिए उसने अपने पिता की स्मृति में करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च कर मंदिर एवं मूर्ति स्थापित कर महाभोज का आयोजन किया विजयपुरा निवासी सुंदर लाल मेनारिया पैसे से शिक्षक थे और उन्होंने अपने जीवन में करीब 30 साल शिक्षा विभाग में सेवाएं दी लेकिन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी ने मेनारिया को जकड़ लिया और 5 साल तक इलाज कराने के बाद भी मेनारिया नहीं रहे स्वर्गीय सुंदर लाल मेनारिया के पुत्र शांतिलाल मेनारिया ने अपने पिता एवं कस्तूरी बाई ने अपने पति सुंदरलाल मेनारिया की समृति में विद्यालय में माता सरस्वती का मंदिर एवं मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाकर विद्यालय को सपोर्ट करने का प्रस्ताव रखा जिससे विद्यालय ने स्वीकार किया और 21 जून बुधवार को सुबह 8:15 बजे शुभ मुहूर्त में पंडित मांगीलाल आमेटा के सानिध्य में शांतिलाल मेनारिया खूबी लाल मेनारिया और उनकी पत्नी राधाबाई ने हवन में पूर्णाहुति देते हुए शुरुआत की और मार्बल से जड़ित मंदिर में विधिवत मार्बल की माता सरस्वती की मूर्ति स्थापित कर उसकी प्राण प्रतिष्ठा की गई इस दौरान वल्लभनगर सीबीईओ अनिल पोरवाल पीईईओ कुशल माली संस्था प्रधान दिनेश वैष्णव ने मूर्ति स्थापित करने वाले शांतिलाल मेनारिया का मोटडा एवं सोल ओढ़ा कर तथा शांतिलाल की माता कस्तूरी बाई का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया इस अवसर पर पुरुषोत्तम मेनारिया पन्नालाल मेनारिया लक्ष्मी लाल मेनारिया छगनलाल मेनारिया बसंती लाल मेनारिया हितेश।मेनारिया राहुल श्रेयांश सहित उनके परिवार के एवं विजयपुरा के समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे
