फ़िल्म आदिपुरुष पर रोक लगाने को लेकर राष्ट्रपति के नाम विहिप, बजरंग दल द्वारा सौंपा ज्ञापन
फिल्म के निर्माता, निर्देशक एवं अभिनेता के विरूद्ध धार्मिक भावना को आहत करने का प्रकरण दर्ज कराये जाने की मांग की
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । आदिपुरुष फिल्म के निर्माता, निर्देशक एवं अभिनेता के विरूद्ध धार्मिक भावना को आहत करने का प्रकरण दर्ज कराये जाने एवं फिल्म पर रोक लगाये जाने को लेकर विहिप, बजरंग दल के जिलामंत्री रमेश चंद्र सांगावत के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी, वल्लभनगर के मार्फ़त राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार वल्लभनगर छगनलाल रेगर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि ओमराउत द्वारा निर्मित भगवान श्रीराम पर आदिपुरूष फिल्म का निर्माण किया जिसके अन्दर भगवान श्री राम, सीता माता एवं हनुमान जी का चित्रण गलत ढंग से किया गया व उनके संवाद भी नीचे स्तर के प्रर्दशित किये गये जब कि वास्तव में हिन्दू समाज के महाग्रन्थ रामायण महाकाव्य में ऐसे कोई संवाद नही है। फिल्म मे जानबूझ कर हिन्दू समाज ओर सनातन संस्कृति को ठेस पहुंचाने व नीचा दिखाने की मंशा से निर्माता, निर्देशक एवं अभिनेता द्वारा यह फिल्म बनायी है इससे हिन्दू समाज की भावना को आगात पहूंचा है ओर हिन्दू समाज अपने आपको अपमानित महसुस कर रहा है, तथा इस फिल्म पर अतिशिघ्र रोक लगाने की मांग की और फ़िल्म पर रोक नहीं लगाने की दशा में पुरा हिन्दू समाज उग्र आन्दोलन करेगा। अतः आदिपुरुष फिल्म के निर्माता, निर्देशक एवं अभिनेता के विरूद्ध धार्मिक भावना को आहत करने का प्रकरण दर्ज कराये जावे एवं फिल्म पर रोक लगाये जावे।
ज्ञापन देने में यह रहे मौजूद
ज्ञापन देने में विहिप जिलामंत्री, बार अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत, बार महासचिव बाबुलाल डांगी, पूर्व बार अध्यक्ष मुकेश कुमार मेनारिया, कोषाध्यक्ष योगेंद्र माली, पुस्तकालय सचिव सुरेश चंद्र मेनारिया, मुकेश गोपावत, चंद्रप्रकाश मेघवाल, ललित जैन, भगवानलाल मेनारिया, अजीत प्रसाद नीमडिया, रमेश चंद्र बड़ाला, नारायणलाल गाडरी, भूपेंद्र मेनारिया, अभिमन्यु मांडिया, हेमंत मेनारिया, पवन गोपावत, शंकरलाल गाडोलिया, जगदीश मनीष सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
