राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उदयपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) एवम जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक उदयपुर से मिलकर शिक्षक समस्यांओं पर चर्चा कर ज्ञापन सोपा
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उदयपुर का प्रतिनिधि मण्डल उदयपुर शाखा प्रथम के जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह झाला के नेतृत्व में संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) उदयपुर पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा से मिला एवं शिक्षक समस्यांओं पर चर्चा कर ज्ञापन सोपा । आज ही इससे पूर्व प्रतिनिधि मण्डल झाला के नेतृव में ही जिला शिक्षा अधिकारी प्रारमिक से मिला एवं शिक्षक समस्याओं पर चर्चा कर ज्ञापन सोपा। मुख्यतः ए सी पी आदेश एवं स्थाईकरण पर चर्चा की । चर्चा उपरान्त 56 ए सी पी के आदेश जारी करवाये गये । इसके बाद संयुक्त निदेशक शर्मा से वार्ता के दौरान भी बकाया ए सी पी , डी पी सी ,एवं स्थाईकरण प्रकरण पर संगठन ने जानकारी चाही। संयुक्त निदेशक शर्मा ने बताया की वर्तमान में 86 ए सी पी प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया है , डी पी सी न्यायिक प्रक्रिया के अधिन होने से विलम्ब हो रहा है ।
स्थाईकरण प्रकरण प्रक्रियाधिन है शर्मा ने संगठन को आश्वस्त किया कि समस्त प्रकरणो का निस्तारण शिघ्र कर संगठन को अवगत करा दिया जायेगा । वार्ता के दौरान जिलामंत्री चन्दन मल बागडी ,कोषाध्यक्ष राकेश मेनारिया, पारस जैन आदि उपस्थित थे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने दी
