अब आशा करेगी पीसीटीएस मोबाइल एप्प पर मातृ एवम शिशु सेवाओ की ऑनलाइन रिपोर्टिंग – मांडलगढ़
चिकित्सा एवम स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती प्रसूता एवं शिशुओं को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की ऑनलाइन ट्रैकिंग, रिपोर्टिंग एवम मोनिटरिंग के लिए पीसीटीएस मोबाइल एप्प तैयार करवाया है ! इसके माध्यम से जिले की समस्त आशाए मोबाइल एप्प पर उनके एरिया की महिलाओं एवं बच्चों से सम्बंधित स्वास्थ्य सेवाओं की डे टू डे रिपोर्टिंग कर सकेगी साथ ही इस कार्य की मॉनिटरिंग भी की जा सकेगी ! इस संबंध में गुरुवार को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला एवम खण्ड स्तरीय अधिकारियों का आमुखीकरण किया गया !
ब्लॉक नोडल अधिकारी (बीएनओ) रिंकू के पी जैन ने बताया कि यह एप्प आशा सहयोगियों के कार्य को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए विभाग की एक अभिनव पहल है जिसे एनआईसी राजस्थान और डेमोग्राफर अनुभाग के माध्यम से तैयार करवाया गया है ! इसी को लेकर आज ब्लॉक की समस्त आशाओ को पीसीटीएस मोबाइल एप्प के संबंध में ट्रेनिंग दी गयी !

एप्प पर ये सेवाएं अपडेट की जाएगी
ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर ( बीएचएस) देवी लाल बारेठ ने बताया इस एप्प पर आशा की ओर से मासिक कार्य योजना,एएनसी, पीएनसी,एचबीएनसी, टीकाकरण, नसबंदी, अन्तराल साधन की सर्विसेज की नामवर सूची, गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच प्रसव पश्चात देखभाल ,शिशु – टीकाकरण बच्चों का ग्रोथ चार्ट,शिशु एवम मातृ मृत्यु दर , बच्चों को 3,6,9,12,15 माह पर दी जाने वाली एचबीएनसी /एचबीवाईसी,सेवाएं महिला की पीसीटीएस आईडी को सर्च करने की सुविधा, आशाओ को आशा सॉफ्ट के माध्यम से भुगतान की गई प्रोत्साहन राशि का विवरण और रेफर करने के लिए नजदीकी संस्थाओं की जिओ मैपिंग के माध्यम से जानकारी की सेवाएं उपलब्ध होगी !
ब्लॉक स्तरीय ट्रेनिंग के दौरान ब्लॉक की समस्त आशाए मौजूद रही!
