सामाजिक अंकेक्षण दल ने नरेगा कार्य स्थल का किया भौतिक सत्यापन
बाँसड़ा, कन्हैयालाल मेनारिया । पंचायत समिति भिंडर की ग्राम पंचायत बांसडा में राज्य सरकार के सामाजिक लेखा परीक्षा जवाबदेही एवं पारदर्शी सोसाइटी शासन सचिवालय जयपुर के निर्देशन में दिनांक 19 /06/2023 से सामाजिक अंकेक्षण भिंडर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बांसडा में किया जा रहा है बुधवार को ग्राम पंचायत बांसडा में सामाजिक अंकेक्षण दल के प्रभारी ब्लॉक संसाधन प्रेम लाल मीणा एवं टीम में ग्राम संसाधन प्रियंका मेघवाल सगीता मेघवाल ने नरेगा कार्य स्थल WHS सडक मय पुलिया निर्माण सीनीयर स्कुल से प्रेम नगर का भौतिक सत्यापन किया सत्यापन कै दौरान नरेगा मजदूरों को कार्यस्थल पर आ रही समस्याओं को टीम को अवगत कराया टीम ने मेट को व्यवस्था सुधारने के निर्देश देते हुए नरेगा श्रमिको को अधिक से अधिक ग्राम सभा मे भाग लेने को कहा इस दौरान ग्राम पंचायत कै लिंक ऑफिसर जगदीश चन्द्र जाट एवं प्रकाश सेन मौजूद रहे।
