प्रशिक्षण में नीम का साबून एवं ‘पापड बनाने’ विधि बताई
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । भीण्डर ब्लॉक के कोमल राजीविका कलस्टर-बांसड़ा के तत्वाधान में प्रधानमंत्री वन धन योजना का प्रशिक्षण चार दिवसीय की शुरुआत की गई। जिसमे जनजातीय क्षेत्रीय महिला को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण दिया गया तथा नीम का साबून एवं ‘पापड बनाने’ विधि बताई गई। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सुनील मेनारिया वनधनमेनेजर-कमला मेघवाल तथा कलस्टर मेनेजर प्रियंका मेघवाल द्वारा जानकारी दी गई।
