झाड़ियों में मिला मृत कन्या भ्रूण, प्रशासन पहुंचा मौके पर

भींडर । निकट हिंता गांव पेट्रोल पंप के समीप झाड़ियों में मृत कन्या भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई । मिली जानकारी के अनुसार राहगीरों ने झाड़ियों में पड़े कन्या भ्रूण को देखा तो स्थानीय सरपंच माधव लाल अहीर सहित लोगों को अवगत कराया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई । सूचना मिलते ही ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी संकेत जैन, प्रशिक्षु आईपीएस नीतू राठौड़ सहित भींडर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और झाड़ियों में पड़े मृत कन्या भ्रूण को कब्जे में लेकर भींडर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया । मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना की जानकारी देखते ही देखते आग की तरह क्षेत्र में फैल गई जिससे काफी संख्या में महिला-पुरुष मौके पर एकत्र हो गए प्रशासन ने भी कन्या भ्रूण की शिनाख्त के लिए स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली । ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी संकेत जैन ने बताया कि घटना के बाद मौके पर चिकित्सा टीम के साथ ही आशा सहयोगिनी, एएनएम को बुलाया गया और क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं सहित अन्य डेटा खंगालने में चिकित्सा टीम जुट गई है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!