प्रदेश स्तरीय चुनाव की बैठक
मावली,ओमप्रकाश सोनी | कस्बे में बुधवार को राजस्थान शिक्षक संघ( अंबेडकर) कार्यालय पर प्रदेश स्तरीय चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया की उदयपुर संभाग के 6 जिलों से शिक्षक साथी प्रदेश चुनाव के लिए मतदान स्थान डॉक्टर अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी झालाना डूंगरी जयपुर 25 जून के चुनाव कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।
जिसमे निम्न जिलो की संख्या उदयपुर से 250 शिक्षक, बांसवाड़ा से 300 शिक्षक, प्रतापगढ़ से 225 शिक्षक, डूंगरपुर से 170 शिक्षक, चितोड़ गढ़ से 110 शिक्षक, राजसमंद से 85 शिक्षक सहित जिला प्रभारी वाल अड़ ,अनिल कुमार मीणा ,कन्हैयालाल करोतीया, कांतिलाल कटारा, कमल सिंह मीणा ,नरेंद्र कुमार लोट, ओम प्रकाश मेघवाल, सुरेश खटीक के दिशा निर्देशन अनुसार सभी जयपुर पहुंचेंगे ।
इस दौरान प्रदेश संयुक्त मंत्री मेघराज मीणा, मावा राम मीणा, ओमप्रकाश मेघवाल, हरिश्चंद्र कलासुआ, सोहन लाल मेघवाल, दिनेशचंद्र नलवाया, ज्ञान प्रकाश परदेसी, निर्मल कुमार, रमेश चंद्र, विजय कुमार उपस्थित रहे।
