सांवलिया सेठ के भंडार की दूसरे चरण की गणना हुई

उदयपुर । सांवलिया जी मंदिर के भंडार से दूसरे दौर की गणना में 1 करोड़ 93 लाख 77 हजार ₹700 की राशि प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार सांवलिया जी मंदिर के भंडार की प्रथम गणना चतुर्दशी के अवसर पर की गई थी इसमें 6 करोड़ 41 लाख ₹25 हजार रुपए की राशि निकली थी इन दो दिन के भंडार की गणना के बाद राशि का आंकड़ा 8 करोड़ 35 लाख 2 हजार 700 रुपए की राशि की गिनती हो चुकी है शेष गणना आगामी दो दिनों में की जाएगी। भंडार की गणना के अवसर पर मंदिर मंडल अध्यक्ष भेरु लाल गुर्जर अशोक शर्मा संजय मंडोवरा भेरुलाल सोनी रोकडिया एवं प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर गौशाला प्रभारी कालू लाल तेली सहित मंदिर मंडल के कर्मचारी बैंक कर्मी उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!