तहसील परिसर में इंटरलॉकिंग व बरसाती पानी निकासी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने नायाब तहसीलदार को दिया ज्ञापन

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । वल्लभनगर तहसील परिसर में स्थित न्यायालय के सामने इन्टरलोकींग लगवाने व बरसाती पानी की निकासी की समूचित व्यवस्था हेतू की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने उपखंड अधिकारी वल्लभनगर कार्यालय में नायाब तहसीलदार नार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि वल्लभनगर तहसील परिसर एक उपखण्ड मुख्यालय होने के साथ इस परिसर में कई प्रशासनिक कार्यालय एवं न्यायालय भी स्थित है मगर विकास के अभाव मे आम जनता, पक्षकारों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात होने पर पूरे परिसर में बरसाती पानी भरा रहता है तथा अधिकारियों व पक्षकारों को आने जाने काफी दिक्कतें होतीं है, जबकि यह पानी दो दिन तक भरा हुआ रहता है। वही जनप्रतिनिधियों को भी कई बार मौखिक व लिखित में सूचित किया गया, फिर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
उक्त मुख्यालय पर ना तो बारिश का पानी निकालने की उचित व्यवस्था है, ना ही सड़के सही बनी हुई है। यहां पर न्यायालय के सामने पड़ी जमीन के इंटरलॉकिंग सड़क के अभाव में चारों तरफ पानी भरा रहता है तथा किचड़ फैला हुआ है, जो समस्या हर वर्ष की है।
उक्त किचड में कई पक्षकार दुर्घटना ग्रस्त हो जाते है जिसका स्थाई निधान करना आवश्यक है। जिससे अधिवक्ताओं ने तुरन्त आवश्यक कार्यवाही के आदेश पारित किये जाने की मांग की। ज्ञापन देने में पूर्व बार अध्यक्ष मुकेश कुमार मेनारिया, उपाध्यक्ष अनूप पुजारी, महासचिव बाबुलाल डांगी, वित्त सचिव योगेंद्र माली, सचिव कैलाश मेघवाल, भूपेंद्र मेनारिया, नारायणलाल गाडरी, ललित डांगी, चंद्रप्रकाश मेघवाल सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!