अनगढ़ बावजी में होने वाले चातुर्मास को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे गोयल
उदयपुर । नरबदिया गांव स्थित अनगढ़ बावजी में आयोजित संत चातुर्मास आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सांवलिया जी मंदिर मंडल के सीईओ तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन अभिषेक गोयल अवधेश चैतन्य नगर पहुंचे तथा तैयारियों का जायजा लेने के बाद सांवलिया जी मंदिर मंडल से सहयोग का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार 1 जुलाई से शुरू हो रहे अवधेश चैतन्य नगर में सूरजकुंड आश्रम के संत अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज के चातुर्मास की तैयारियां को देखने के लिए रविवार सांय अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोयल मौके पर पहुंचे यहां पर मंदिर दर्शन करने के बाद चातुर्मास के लिए बसाए गए नगर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया इसमें संत कुटिया भोजनशाला स्नानघर व सुविधा केंद्र भोजनशाला यज्ञशाला तथा पार्किंग स्थल का मौका निरीक्षण किया इस अवसर पर चातुर्मास आयोजन समिति के पदाधिकारियों को कार्यालय में चर्चा की तथा विश्वास दिलाया कि सांवलिया जी मंदिर मंडल इस पुनीत आयोजन में हर संभव सहयोग देगा। इस अवसर पर सीईओ गोयल का पदाधिकारियों द्वारा अपना पहनाकर स्वागत किया। अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रतन लाल गाडरी सचिव हेमेंद्र सिंह राणावत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र जाट सदस्य व सरपंच कन्हैयालाल वैष्णव मंदिर मंडल सदस्य ममतेश शर्मा सरपंच व सदस्य शंभू लाल सुथार अशोक रायका औंकार लाल लोहार घनश्याम गायरी शंभू लाल गाडरी आदि उपस्थित थे।
5..50 लाख का सहयोग..
भादसोड़ा निवासी इमारती पत्थर व्यवसाई औंकार लाल लोहार ने चातुर्मास के दौरान गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपनी ओर से भोजन व्यवस्था करने के लिए 5.50 लाख रुपए का चेक आयोजन समिति के पदाधिकारियों सौंपा गया इस अवसर पर लोहार समाज के जिला प्रतिनिधि उपस्थित थे।
एक जोशी पहुंचे आयोजन स्थल पर दूसरे ने चातुर्मास में दिलाया भरोसा..
विधानसभा अध्यक्ष और नाथद्वारा विधायक सीपी जोशी रविवार सायं काल में उदयपुर से मांडलगढ़ जाते समय चातुर्मास आयोजन समिति के आग्रह पर सांवलियाजी चौराहे पर चातुर्मास आयोजन समिति के पदाधिकारी राजसमंद कांग्रेस के जिला सचिव कैलाश चंद्र गाडरी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया तथा चातुर्मास का आमंत्रण भी दिया इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम निर्धारित करने का आग्रह भी किया इस पर विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री के साथ चातुर्मास के दौरान यहां आएंगे इधर रात्रि में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद सीपी जोशी भी रात 8:00 बजे चातुर्मास स्थल पर पहुंचे जहां पर अब तक की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं में सहयोग का भरोसा दिलाया साथ 1 जुलाई को संत प्रवेश दिवस पर भाग लेने का भरोसा दिलाया।
