अमावस्या पर सांवलिया सेठ के दरबार में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
उदयपुर । प्रख्यात कृष्ण धाम भगवान सांवरिया सेठ के मंदिर में अमावस्या के मासिक मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जानकारी के अनुसार भगवान सांवरिया सेठ के मंदिर में मंगला आरती के दौरान श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए आने का क्रम शुरू हो गया यहां पर तड़के 5:30 बजे बडी संख्या में पद यात्रियों मंदिर पहुंच गए। श्रद्धालुओं की कतारें श्रंगार झांकी से 8:00 बजे शुरू हुई जो 10:00 बजे राजभोग आरती तथा 12:00 से शयन तक बाद में दोपहर 2:30 उत्थान झांकी मैं श्रद्धालु की कतारें काफी लगी जो 4:30 बजे तक जारी थी। अमावस्या के अवसर पर ओसरा पुजारी तुलसीदास व इंद्र दास वैष्णव ने भगवान की आकर्षक झांकी सजाई उन्हें स्वर्ण आभा युक्त वागा धारण कराया सायं काल में बाल भोग का प्रसाद चढ़ाया तथा देवकी सदन धर्मशाला में हजारों श्रद्धालुओं ने अमावस्या के प्रसादी ग्रहण की अमावस्या के अवसर पर क्षेत्र के सांवलियाजी चौराहा स्थित प्राकट्य स्थल मंदिर भादसोड़ा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही वहीं आसावरा माता भदेसर भेरुजी धनेश्वर महादेव अनगड बावजी होड़ा मंगरा हनुमान मंदिर पर भी श्रद्धालुओं का इस अवसर पर तांता लगा रहा।
