सार्वभौमिक मानवाधिकार परिषद ने पौधे एवं परिंदे वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया – मांडलगढ़
मांडलगढ,विनोद कुमार रैगर । रविवार को मांडलगढ़ तहसील के स्टेच्यू सर्किल पर सार्वभौमिक मानवाधिकार परिषद के तत्वावधान में पौधे एवम परिंदे वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी मांडलगढ़ महेश ग़गोरिया एवं डीवाईएसपी कीर्ति सिंह ने शिरकत की यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स कॉउंसिल भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल रेगर ने उपखंड अधिकारी महेश ग़गोरिया एवं डीवाईएसपी कीर्ति सिंह का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया !
उपखंड अधिकारी मांडलगढ़ ने इस अवसर पर संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण और मानवता बनाये रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदारी पूर्वक पर्यावरण के लिए कार्य करना चाहिए डीवाईएसपी कीर्ति सिंह ने कहा कि पौधे को सुरक्षित लगाने के बाद उसकी देख रेख और सुरक्षा करने से ही इस प्रकार के कार्यो को मजबूती मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी युवाओ को समर्पित भाव से प्रकृति प्रेम रखना चाहिए!
कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पौधों का वितरण किया गया और बेजुबान पंछियों की प्यास बुझाने के लिए परिंदों का वितरण किया गया साथ ही कार्यक्रम में मौजूद समस्त युवाओ को उपखंड अधिकारी एवम डीवाईएसपी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया और पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया इस दौरान एडवोकेट सुप्रिम बोहरा,भीम आर्मी जिलाध्यक्ष शंकर मेघवंशी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष चांदमल जाडोटिया, प्रेमचंद रेगर, रामेश्वर रेगर, अनिल कुमार धाकड़, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी छोटु लाल थलेटिया, कालू लाल ,अमरचंद रेगर, गणपत रेगर, एवम अनेको ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में शिरकत की!
