नीट परीक्षा के परिणाम में टॉप पर रहने वाली हिमाद्रि जोशी का विधायक ने किया स्वागत
उदयपुर । चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने गत दिनो जारी नीट परीक्षा के परिणाम में चित्तौडगढ़ निवासी हिमाद्रि जोशी द्वारा जिले में टॉपर रहकर चित्तौडगढ़ का मान बढ़ाने पर उनका उपरना ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर व मिठाई खिलाकर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर विधायक आक्या ने कहां कि हिमाद्री के साथ ही जिले के अनेक बच्चो ने भी नीट की परीक्षा उतीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है उन्हे प्रत्येक पर गर्व है। उन्होने उम्मीद जताई कि आगे चलकर यही युवा पिढ़ी उच्च पदो पर आसीन होकर अपने गांव, शहर व जिले का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर हिमाद्रि के पिता निरंजन जोशी, चेतन गौड आदि उपस्थित थे
