चतुर्दशी के अवसर पर भगवान साँवलिया सेठ के मासिक भंडार से 6 करोड़ 41 लाख 25 हजार की राशि प्रथम गणना निकली
उदयपुर । विश्व विख्यात प्रसिद्ध कृष्ण धाम भगवान सांवलिया सेठ का चतुर्दशी के अवसर पर खोले गए मासिक भंडार से 6 करोड़ 41 लाख 25 हजार की राशि प्रथम गणना में प्राप्त हुई है शेष गणना 3 चरणों में आगामी दिवस में की जाएगी इसके अलावा क्षेत्र के प्रमुख तीर्थ स्थलों के भंडार भी खोले गए। जानकारी के अनुसार सांवलिया जी मंदिर का भंडार शनिवार राजभोग आरती के पश्चात 11:30 खोला गया भंडार की गणना के दौरान मंदिर मंडल के सीईओ अभिषेक गोयल मंदिर मंडल अध्यक्ष भेरू लाल गुर्जर सदस्य शंभू लाल सुथार अशोक शर्मा ममतेश शर्मा संजय मंडोवरा श्री लाल पाटीदार भेरू लाल सोनी के अलावा प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर व गोशाला प्रभारी कालूलाल तेली लहरी लाल गाडरी महावीर सिंह सुरक्षा प्रभारी राम सिंह सहित मंदिर के कार्मिक उपस्थित थे। मंदिर मंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नोटों की गणना 19, 20 व 21 जून को शेंष नोटों गणना की जाएगी इसके अलावा मंदिर में पिछले माह चढ़ावे के रूप में आए स्वर्ण आभूषण का तेल भी करना शेष है। इधर रविवार को सांवलिया जी के मासिक अमावस्या मेले का आयोजन होगा इस मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है
