नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में होगा योग प्रोटोकॉल सत्र का आयोजन
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 को नवल योग सेवा संस्थान, विप्र फाऊंडेशन ट्रस्ट, उदयपुर, लायन्स क्लब लेक सिटी, उदयपुर, महाकाल सार्वजनिक मन्दिर ट्रस्ट, जसकरन संस्थान, भारत मेडिकल एण्ड सर्जिकल प्रॉडक्ट्स, भारतीय लायंस परिसंघ, Academy of well being, अन्छाई नारी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर के नागरिकों हेतु महाकाल मन्दिर प्रांगण मे योग प्रोटोकाल शिविर आयोजित होगा, जानकारी देते हुए नवल योग सेवा संस्थान की निदेशक योग विशेषज्ञ मीना बाबेल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 21 जून बुधवार को उदयपुर के नागरिकों हेतु प्रातः 6:15 बजे से 7:15 बजे तक दक्ष योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में निर्धारित योग प्रोटोकॉल सत्र आयोजित किया जाएगा।
