सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन के तत्वावधान में 11 जून 2023 , रविवार को आरंभ हुए ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन समारोह
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । शुक्रवार को आरोग्य सेतु योग केन्द्र, से 14 में हुआ । अध्यक्ष नम्रता चौधरी ने बताया कि प्रतिदिन शिविर में गीताव्रती , योगाचार्य संतोष दीदी के द्वारा योग कराया गया । योग के चारों पक्ष शारीरिक , मानसिक , सामाजिक और आध्यात्मिक सभी का समावेश इन 6 दिनों में किया गया । प्रतिदिन अलग तरह के योगाभ्यास को बताया गया जैसे आसन , ध्यान – धारणा , प्राणायाम , लाफ्टर योग , फेशियल योग आदि । शिविर के चौथे दिन , एकादशी को संतोष जी के द्वारा गीता के 15वें अध्याय का पारायण और संस्कार , धर्म व महान हिंदू ग्रंथों पर चर्चा की गई । शिविर के प्रत्येक दिन बच्चों का योग के अलावा आधे घंटे का सैशन अतिरिक्त हुआ , जिसमें बच्चों को संस्कार , धर्म के बारे में जानना व विभिन्न प्राणायामों के द्वारा बुद्धि को तीव्र , मस्तिष्क का सर्वांगीण विकास और ध्यान केंद्रित रखना आदि के बारे में बताया गया । मधु टाक द्वारा पारंपरिक राजस्थानी और आधुनिक शैली में बहुत ही सुंदर नृत्य सिखाया गया ।
अंतिम दिन अनेक प्रतियोगिताएं रखी गई । पाक कला प्रतियोगिता में हीनी चौधरी प्रथम , अनिता चौधरी द्वितीय व रचना जी सुहालका तृतीय रहीं । ‘ मेरे भविष्य का भारत ‘ विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रिद्धि टाक , हीनी चौधरी तथा सावी सुहालका विजेता रहीं । ‘ आओ जाने सनातन धर्म को ‘ प्रश्नोत्तरी में महिला वर्ग में मंजू सुहालका प्रथम, हेमा चौधरी द्वितीय और तृतीय मधु टाक रहीं । वहीं प्रश्नोत्तरी में बालिका वर्ग में उन्नति चौधरी प्रथम, हीनी चौधरी द्वितीय और छवि चौधरी तृतीय रहीं । सचिव अलका चौधरी ने बताया कि समापन समारोह में दोनों प्रशिक्षकों संतोष दीदी , मधु टाक व नीलम चौधरी , डायरेक्टर , हाउस ऑफ ब्यूटी जिन्होंने हेयर केयर की कक्षा ली थी व निशुल्क हॉल उपलब्ध कराने वाले समाजसेवी श्री जयंती जैन , मीना जैन सभी का ह्रदय से आभार प्रकट करते हुए माला , श्रीफल , मोमेंटो , उपहार आदि से सम्मान किया गया । सभी विजेताओं को भी मोमेंटो और पुरस्कार प्रदान किए गए । अंत में पदाधिकारियों की ओर से अल्पाहार करवाया गया और छह ही दिन सौहार्दपूर्ण वातावरण में , उत्साहपूर्वक शिविर पूर्ण करने के लिए सदस्यों को आभार प्रकट किया गया ।
