राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की अधीक्षक से वार्ता
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, उदयपुर शहर की नर्सेज की समस्याओं के बारे में एमबी हॉस्पिटल ,उदयपुर के अधीक्षक से वार्ता हुई। संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि नर्सेज की समस्याओं के बारे में अधीक्षक डॉ आर एल सुमन से जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष एवं संरक्षक रमेश कुमार मीणा के नेतृत्व में वार्ता की गई। अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती के बाद ही नए वार्ड चालू किया जाए। वार्डो में मरीजों के अनुपात में नर्सिंग ऑफिसर लगाया जाए। आउटडोर में अस्पताल के कर्मचारियों को वरीयता के आधार पर परामर्श (देखा) दिया जाए। अस्पताल में रिक्त नर्सिंग अधीक्षक पद पर वरीयता सूची के आधार पर कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक लगाये जाएं। वार्ता में सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया, जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष, संरक्षक रमेश मीणा व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष परमार उपस्थित थे
