सेमारी के सालवी मोहल्ला में गंगोज महाप्रसादी का हुआ आयोजन

उदयपुर जिले के सेमारी नगर के सालवी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय ओंकार जी सालवी के देहावसान के पश्चात उनकी अंतिम इच्छानुसार उनके दोनों सुपुत्रों गोविंदलाल व चन्द्र प्रकाश सालवी सरकारी सेवा में कार्यरत दोनो पुत्रो द्वारा परिवार सहित हरिद्वार गंगा तट की यात्रा पूर्ण कर माँ गंगा मैया निम्मित गंगोज प्रसादी का आयोजन किया गया, सामाजिक कार्यक्रम को लेकर छप्पन मेवल व साहठ सागवाड़ा चोखला के समाजजनों को आमंत्रित कर नगर में विशाल कलश यात्रा निकाली,जिसमे बेंडबाजो के साथ समाजजनों ने माँ गंगा मैया के जयकारे लगाए,तथा सभी आगन्तुको को स्वागत कर भोजन प्रसादी का वितरण किया,नगर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों बेटों की और से स्वर्गीय पिताजी की स्मृति में 2 लोहे की बड़ी अलमीरा विद्यालय प्रशासन को भेंट की।साथ ही आयोजन में पधारे समस्त समाजजनों व मोतबिरान लोगो का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!