मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की सांवरिया जी मे हुआ विशाल सम्मेलन
उदयपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार चित्तौड़गढ़ जिले के को सांवरिया जी में आयोजित महाजनसंपर्क अभियान के तहत लोकसभा सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने देवतुल्य कार्यकर्ताओं ,मातृशक्ति और युवाओं के बड़ी संख्या में कार्यक्रम में आकर केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्षों के सफल कार्यकाल के प्रति आभार व्यक्त करने के इस अवसर पर उन्हें नमन वंदन किया । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अतिथियों ने सभा से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर उनकीजनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की तस्वीर बदल दी उन्होंने भारत माता का वैभव बढ़ाया 2014 में सत्ता में आने वाली केंद्र की मोदी सरकार ने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के उद्देश्य से कार्य किया है ।जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सेवा का संकल्प लिया है जिसमें अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण ,कश्मीर में धारा 370 हटाकर आतंकवादियों की छाती में तिरंगा गाड़ कर लहराने का संकल्प,हर जिले में एक मेडिकल कालेज खोलने का संकल्प,गांव ढाणी में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था का संकल्प,हर घर में शौचालय,उज्जवला कनेक्शन ,जनधन खाता खुलवाने का संकल्प, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में गांव की सड़कों की दशा सुधारने का संकल्प, अनुरोध किसानों की खाते में वर्ष में 6000 विराम सम्मान निधि जमा कराने का संकल्प, हर पंचायत में बारवी कक्षा खोलने का संकल्प, हर दिन दो डिग्री कॉलेज खोलने का संकल्प,सात दिन में एक यूनिवर्सिटी खोलने का संकल्प,आज विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष जब कहते हैं कि प्राइम मिनिस्टर मोदी इज द बॉस जिसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी विनम्रता से कहते हैं कि ये मेरा नहीं हिंदुस्तान की 140 करोड़ जनता का सम्मान है तो हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है ।
केंद्र की मोदी सरकार ने भगवान सांवलिया जी की नगरी में 18 करोड़ रुपए वाटर लेजर शो के लिए स्वीकृत किए हैं।
पूर्व केंद्रीय पर्यटन मंत्री डा महेश शर्मा ने अपनी जन्मभूमि राजस्थान को नमन करते हुए भगवान श्री सांवलिया सेठ का जयकारा लगवाते हुए अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल की संपूर्ण जानकारी दी। जिसमें आम जनता से लेकर राष्ट्र के हित में किए गए अनेकों कार्यों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने आने वाले राजस्थान के विधानसभा चुनाव के प्रारंभ में गहलोत सरकार द्वारा बाटी जाने वाली मुफ्त की रेवड़ियो पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि अशोक गहलोत सरकार जनता की सच्ची हितैषी नहीं है वह मुफ्त में सुविधाएं देने की बात कर बीते 5 वर्षों में प्रदेश में हुए अत्याचार अनाचार लचर कानून व्यवस्था महिलाओं पर अत्याचार दुष्कर्म और अनेकों ऐसी घटनाएं जो प्रदेश को शर्मसार करी और स्वयं गृहमंत्री के दायित्व को निर्गुण करने के पश्चात भी प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधार नहीं पाए उससे बच नहीं सकते हैं। वक्त आने पर जनता सब समझती है फैसला करेगी और जनहित की सरकार को चुनेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें अपने कार्यकर्ता का दायित्व पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना है और संगठन के दिए कार्यों को बूथ स्तर एवं पन्ना प्रमुख तक कार्य को पूर्ण करके आने वाले चुनाव में इस निरंकुश भ्रष्टाचार से युक्त जन विरोधी सरकार को जो हर वर्ग की कसौटी पर असफल सिद्ध हुई है उखाड़ फेंकने का आव्हान किया और कहा कि 2024 में एक तरफ सारा विपक्ष राष्ट्र विरोधी ताकते और विदेशी ताकतें इस लक्ष्य को लेकर चलेगी कि किसी भी कीमत पर प्रधानमंत्री मोदी नहीं बने परंतु भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता और राष्ट्र की जनता इन सब को करारा जवाब देगी और तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार बनेगी।
प्रदेश संगठन सह प्रभारी विजया रहाटकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार को 9 साल पूरे हो गए और यह बहुत ही बेमिसाल रहे। इन 9 सालों में हमने शोषित, वंचित, पिछड़ा, महिलाओं, किसानों सबके लिए काम किया है। इसीलिए देश प्रगति की दिशा में चल रहा है। केंद्र की सरकार ने हमेशा सभी वर्गों के बारे में सोचा है और उन्हीं को साथ में लेकर चल रहे हैं। गहलोत सरकार आज तक की सबसे बुरी सरकार साबित हुई है। ना ही कोई कानून व्यवस्था है, ना महिलाओं को सुरक्षित रखा जा रहा है और ना ही किसानों को किसी तरह की मदद दी जा रही है। जो भी जताया था पूरा नहीं किया। युवाओं के लिए कोई योजना नहीं है। उनके सपनों के साथ खिलवाड़ हो रहा हैं।
गहलोत सरकार इन दिनों राहत शिविर लगा रही है। आश्चर्य की बात है कि राहत शिविर क्यों लगाये जा रही है। सही मायने में मदद करनी है तो जैसे प्रधानमंत्री मोदी करते है, वैसा करें। सीधे किसानों के अकाउंट में पैसे डाल रहे हैं। यह डेटा राजस्थान सरकार के पास है। फिर गहलोत सरकार वह काम क्यों नहीं करती, क्योंकि उनको यह काम करना ही नहीं है। बस लोगों को एहसान जताना है। यह दोगलापन लोग अब सहन नहीं कर पाएंगे। चुनाव का समय पास में है। भाजपा संगठन को मजबूती दी है। मजबूती देकर चल रहे हैं। योजनाओं का निर्माण किया है। केंद्र सरकार के करोड़ों लाभार्थी है। काम के आधार पर ही हम चुनाव जीतेंगे। गहलोत सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। यह सरकार किसी को नहीं चाहिए। सरकार का आखरी समय आ गया है। अब विदा करने का समय आ गया है। भाजपा पार्टी पूरे बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। सभा को पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ,पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी,जिलाध्यक्ष गौतम दक, गोपाल कुमावत, चन्द्र गुप्त सिंह, विधायक अर्जुनलाल जीनगर,चंद्रभानसिंह आक्या, ललित ओस्तवाल, क्लस्टर प्रभारी प्रमोद सामर, हेमंत मीणा, श्रवण सिंह राव, वल्लभनगर विधानसभा प्रत्याशी हिम्मत सिंह झाला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महा जनसंपर्क अभियान जिला संयोजक मिट्ठू लाल जाट ने किया। आभार सह संयोजक रघु शर्मा ने किया। इस दौरान संभाग प्रभारी हेमराज मीणा,
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चंडालिया, रतन लाल गाडरी,उदयपुर देहात प्रभारी डॉ आई एम सेठिया, डूंगरपुर प्रभारी कमलेश पुरोहित आदि उपस्थित थे।
