भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के नेतृत्व में दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में लिया भाग
भींडर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के कार्यकाल को सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवलियाजी मंडफिया में आयोजित प्रधानमंत्री लाभार्थी सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के नेतृत्व में हजा रो से ज्यादा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस लाभार्थी सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी विजया राहटकर, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी ने उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहां की कांग्रेस सरकार इस बार रिपीट नहीं डिलीट होगी। प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को प्रलोभन के सिवा कुछ नहीं दिया है। प्रदेश में महंगाई एवं अपराध चरम पर बने हुए हैं। कांग्रेस सरकार सभी मोर्चों में विफल साबित हुई है। इसलिए जनता अबकी बार कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकेंगी। भाजपा विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के साथ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित अन्य भाजपा नेताओं से मुलाकात की। वही प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने विधानसभा प्रभारी झाला के साथ क्षेत्र में विकास कार्यो एव संगठन की मजबूती के बारे में चर्चा की। इस दौरान उदयपुर देहात जिला पदाधिकारी, वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं के साथ महिलाओं की अपार भीड़ मौजूद रही।
