8 दिन बाद भी हर्षिता आत्महत्या प्रकरण में कोई कार्यवाही नही होने से श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज मे आक्रोश
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में शुक्रवार को श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज मावली विधानसभा के समस्त सोनी पुराना बस स्टैंड पर एकत्रित हो कर उपखण्ड कार्यालय पर आकर धरना प्रदर्शन कर मावली उपखण्ड कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार पर्वत सिह को ज्ञापन सौंपा।
जिसमे बताया कि चितोड़ जिले के बेगू कस्बे में गत सप्ताह एक सोनी समाज युवती द्वारा आत्महत्या प्रकरण में पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नही की गई। इस पर स्वर्णकार समाज के लोग आक्रोशित हो उठे और मांग की आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्यवाही नही की तो जन आंदोलन कि चेतावनी दी गई। आपको बतादे की 9 जून को हर्षिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।जिस पर परिवार के लोगो ने अखिलेश जैन , प्रिंस बाबेल, अर्पित सनाढ्य,मोनू कुमार पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का प्रकरण दर्ज करवाया था।
जिस पुलिस द्वारा राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते अभी तक कोई कार्यवाही नही की इसे लेकर समाज के लोगो मे रोष है।
गोर तलब है कि हर्षिता को अखिलेश जैन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। भीलवाड़ा, चितोड़ में सगाई होने के बाद अखिलेश ने सगाई तुड़वा दी। इससे परेशान होकर उसने कठोर कदम उठाकर आत्महत्या करली। आरोपी बेगू के प्रमुख जनप्रतिनिधि के करीबी माने जाते है, परिजनों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि के दबाव के कारण पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस दौरान मावली वल्लभनगर देहात के सरक्षक रामचन्द सोनी,अध्यक्ष ऊँकार लाल,देहात जिला अध्यक्ष मेघराज, युवा अध्यक्ष मुकेश, तहसील अध्यक्ष गोवर्धन, भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल,धर्मेंद्र, प्रकाश,पन्ना लाल,पुष्कर,गणेश लाल, हीरालाल,कमलेश,अशोक, शांति लाल,नरेन्द्र, श्री राम,हीरालाल, ओम प्रकाश, रामलाल,राजेन्द्र,मनोज,गोपाल,मन्जु,ललिता सहित सेकड़ो स्वर्णकार समाजजन मौजूद थे।
