समाज सर्वोपरि उसके हित में राग द्वेष को त्यागे : जैन

ऋषभदेव में अखिल भारतीय पुलक मंच द्वारा आयोजित कैरम प्रतियोगिता का रंगारंग उद्घाटन 

ऋषभदेव । समाज सर्वोपरि है उसके हित में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को राग द्वेष का त्याग कर समाज उत्थान में तन मन धन से सहयोग करना चाहिए , समाज के प्रत्येक जन के लिए चाहे वह किसी भी मुसीबत में हो उसे उस समस्या से बाहर निकालने का कार्य करना चाहिए तभी सही मायने में समाज आगे बढ़ाया जा सकेगा उक्त बात समाजसेवी, पत्रकार धरणेन्द्र जैन ने अखिल भारतीय पुलक जनचेतना मंच ऋषभदेव द्वारा कांच के मंदिर सभागार में आयोजित पांच दिवसीय कैरम प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही । पत्रकार जैन ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर प्रदान करें, ऐसी शख्सियतों का बहूमान करें ,समाज में यदि कोई राजनीति या अन्य क्षेत्रों में उच्च पदों पर आसीन हो तो उसका समाज बहुमान करें ताकि समाज के दूसरों को भी उनसे प्रेरणा मिल सके । समारोह की अध्यक्षता ऋषभदेव दिगंबर जैन दशा नरसिंहपुरा समाज के अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने की। समारोह के विशिष्ट अतिथि ऋषभदेव के नगर सेठ राजमल कोठारी, प्रकाश चंद्र भाणावत, रमेशचंद्र मेहता , मीनाक्षी जैन थे। समारोह के गौरव अध्यक्ष ऋषभ भैरवोत, अनंत कोठारी ,गणधर दोवदिया ,अमित गनोडिया थे। प्रारंभ में पुलक मंच के अध्यक्ष राकेश राणावत करुणेश गंगावत, हेमंत अकोत, चंद्रप्रकाश सीपी, मुकेश भाणावत ,भानु गनोडिया, अरुणा गंगावत, अर्चना भंवरा आदि ने अतिथियों का ऊपरना, पगड़ी, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सत्कार किया। 

ट्रॉफी का अनावरण किया 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि धरणेन्द्र जैन व मीनाक्षी जैन ने प्रतियोगिता शील्ड ट्रॉफी का अनावरण किया । समारोह का संचालन अंतरराष्ट्रीय कवि बलवंत बल्लू ने किया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!