भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के संकल्प पर अभी तक 1011 महिलाओं ने किए निःशुल्क देव-दर्शन
विधानसभा क्षेत्र के लुणदा व अमरपुरा जागीर की 253 महिलाओं ने किए महाकाल धाम एवं पशुपतिनाथ के दर्शन
महाकाल धाम कॉरिडोर के दर्शन को लेकर लुणदा व अमरपुरा जागीर की महिलाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
भींडर।वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लुणदा व अमरपुरा जागीर की 253
मातृशक्तियो ने अति उत्साहित होकर उज्जैन में महाकाल धाम, कोरिडोर एवं मंदसौर में पशुपतिनाथ के विधिविधान से दर्शन किए। क्षेत्र की महिलाओं द्वारा भगवान महाकाल के जयकारे लगाते हुए दर्शन करके खुशहाली की कामनाएं की। इस दौरान भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला द्वारा महिलाओं के लिए सम्पूर्ण व्यवस्था को लेकर कार्यकर्त्ताओ से पल-पल जानकारी ली। विधानसभा प्रभारी झाला ने वरिष्ठ मातृशक्ति को दर्शन कराने संबंधित संपूर्ण व्यवस्था में कोई कमी नहीं रखी। वरिष्ठ मातृशक्ति तीर्थ यात्रा संयोजक भगवती लाल मेनारिया ने बताया की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लुणदा व अमरपुरा जागीर से बड़ी तादाद में वरिष्ठ महिलाओं ने उज्जैन में भगवान महाकाल धाम, कोरिडोर एवं मंदसौर में पशुपतिनाथ भगवान के दर्शन किए। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं में अपार श्रद्धा का ज्वार उमड़ पड़ा। महिलाओं द्वारा उत्साह के साथ भगवान के जयकारे लगाकर मंगल गीत गाते हुए भगवान के अद्भुत दर्शन किए गए। दरसल भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने वरिष्ठ मातृशक्ति को अपनी माता मानकर उनका संगेती बनकर उनके साथ खड़े रहकर सभी महिलाओं को महाकाल धाम एवं पशुपतिनाथ के दर्शन कराएं। इस दौरान झाला ने वरिष्ठ मातृ शक्तियों को दर्शन कराने, खाने-पीने, ठहरने सहित अन्य व्यवस्था करवाई। महिलाओं ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए नि:शुल्क तीर्थ यात्रा करवाने के लिए झाला को आशीर्वाद प्रदान किया। ज्ञात रहे की वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला द्वारा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से वरिष्ठ मातृशक्ति को नि:शुल्क महाकाल धाम एवं पशुपतिनाथ के दर्शन करवाने के लिए बीड़ा उठाते हुए तीर्थयात्रा का शुभारंभ किया। इस यात्रा को लेकर के विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में महिलाओं में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। विधानसभा प्रभारी झाला के संकल्प पर अभी तक विधानसभा क्षेत्र से 1011 वरिष्ठ महिलाओं न महाकालधाम एवं पशुपतिनाथ के दर्शन किए।
वल्लभनगर विधानसभा की बासड़ा पंचायत से रविवार को रवाना होगी 5 बसें:-
इस वरिष्ठ मातृशक्ति निःशुल्क तीर्थयात्रा को लेकर विधानसभा क्षेत्र की बांसड़ा पंचायत से रविवार को वरिष्ठ मातृ शक्तियों को यात्रा करवाने के लिए 5 बसें महाकाल धाम व पशुपतिनाथ के लिए रवाना होगी। ग्राम पंचायत बांसड़ा से करीबन 250 से ज्यादा वरिष्ठ महिलाएं देव-दर्शन के लिए रवाना होगी।
