बार अध्यक्ष गंगापुर का वल्लभनगर बार द्वारा किया स्वागत, सत्कार

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । बार एसोसिएशन गंगापुर, भीलवाड़ा के बार अध्यक्ष रितेश सुराणा शुक्रवार को वल्लभनगर न्यायालय पहुँचे, जहाँ बार एसोसिएशन वल्लभनगर अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष रितेश सुराणा का तिलक लगा, उपरणा पहनाकर स्वागत सत्कार किया और मिठाई खिलाकर उनका अभिवादन किया। बार अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत के कहा कि अधिवक्ताओं के द्वारा एक दूसरी बार में जाने से एवं वहाँ के अधिवक्ताओं से मेलमिलाप होने से पक्षकारों के हित के लिए उपयोगी होता है, और प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं का आपस में समन्वय स्थापित होता है। बार अध्यक्ष रितेश ने कहा कि वल्लभनगर न्यायालय में आकर काफी अच्छा लगा और हम अधिवक्ताओं को परस्पर वार्तालाप के लिए इस तरह जाना चाहिए। इस अवसर पर बार अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत, पूर्व बार अध्यक्ष मुकेश कुमार मेनारिया, गजेंद्र ओस्तवाल, पूर्व महासचिव दुर्गेश मेनारिया, उपाध्यक्ष अनूप पुजारी, श्रवण पोखरना, मुकेश गोपावत, महासचिव बाबुलाल डांगी, अजीत प्रसाद नीमडीया, रमेश चंद्र बड़ाला, वित्त सचिव योगेंद्र माली, लाइब्रेरी सेक्रेटरी सुरेश चंद्र मेनारिया, सचिव कैलाश मेघवाल, शांतिलाल डांगी, हेमंत मेनारिया, भूपेंद्र मेनारिया, भगवानलाल मेनारिया, लहरीलाल डांगी, भेरूलाल रावत सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!