कल्याणपुर : चार दिवसीय कृषि का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । आईसीआईसीआई आरसेटी एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में गांव कोजावाडा में 35 प्रशिक्षणार्थियों को 4 दिन कृषि से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया जिसमें मृदा परीक्षण, जैविक खेती, फसल बीमा, किचन गार्डन मॉडल एवं गंगा मां मॉडल , वर्मी कंपोस्ट आदि के बारे में जानकारी दी गई एवं सभी प्रशिक्षणार्थियों को निशुल्क बीज एवं सर्टिफिकेट दिए गए| इस कार्यक्रम मैं सहायक कृषि अधिकारी रमेश चंद्र गर्ग एवं आरसेटी से कौशलेंद्र सिंह रघुवंशी, नाथू लाल मीणा, विशाल मीणा, हर्षित सेवक उपस्थित रहे|
