ग्राम पंचायत हिंता में महंगाई राहत शिविर
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । निकटवर्ती ग्राम पंचायत हिंता में संचालित स्थायी महंगाई राहत शिविर में सरपंच माधव लाल अहीर ने लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देते हुये गारंटी कार्ड वितरीत किये ।। सरपंच अहीर ने बताया कि शिविर में लोग महंगाई राहत शिविर को लेकर उत्साहित है और अपने रजिस्ट्रेशन करवा रहे है ।। अभी तक लगभग 60 % लोगो ने योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाया है ।। अस्थायी शिविर 14 व 15 जून को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगा ।।
