चित्तौड़गढ़ विधानसभा में आयोजित विधायक खेल महाकुंभ का आगाज आज

उदयपुर । केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में चित्तौड़गढ़ विधानसभा में आयोजित होने वाले विधायक खेल महाकुंभ 2023 का उद्घाटन शनिवार अपरांह 4 बजे शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा।
यह जानकारी देते हुए खेल महाकुंभ के संयोजक पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ ने बताया की चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की मेजबानी में आयोजित किये जा रहे खेल महाकुंभ का उद्घाटन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद सीपी जोशी व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ के कर कमलों द्वारा सम्पन्न होगा। समारोह में पूर्व केंबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, बड़ीसादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे उदघाटन समारोह में सभी जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यगण, सरपंचगण, पार्षदगण, सभी मण्डलों व संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिकगण एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहेंगें। संयोजक राठौड के अनुसार उदघाटन समारोह का प्रमुख आकर्षण भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पियूष चावला, अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल व राकेश नरवाल होंगे। खेल महाकुम्भ की तैयारियो को लेकर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने शुक्रवार को सभी शारीरिक शिक्षकों, खेल प्रशिक्षको व आयोजन से जुड़ी सभी समितियो के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व उप सभापति भरत जागेटिया, जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र झंवर, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेन्द्र पोखरना, पूर्व पार्षद भोलाराम प्रजापत, पार्षद शिव शर्मा व पूर्व पार्षद चुन्नीलाल माली ने सभी तैयारीयो एवं व्यवस्थाओ को लेकर जानकारी दी।
राठौड़ ने बताया की प्रतियोगिता को लेकर विधानसभा क्षैत्र के कार्यकर्ताओ में इतना उत्साह है कि आयोजको ने क्रिकेट की टीमो को लेकर जो अनुमान लगाया था, उससे दुगुनी टीमों ने पंजीयन कराया है जिसकी वजह से क्रिकेट के दो मैदान के स्थान पर चार मैदान तैयार करने पड़े है। महाकुंभ में अभी तक क्रिकेट मे 170 टीमो का पंजीयन हो चुका है। इसी प्रकार वाॅलीबाल में 70 टीम, कबड्डी में 95 टीम एवं रस्साकस्सी में 85 टीमों जिसमें महिलाओ की 45 टीमें सम्मिलित है, का पंजीयन हो चुका है। इस प्रकार लगभग 5 हजार से अधिक खिलाड़ी इस खेल महाकुम्भ में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेगे।
मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया की खेल महाकुंभ परिसर में एक डोम लगाया गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 9 वर्षो के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के 10 वर्षो के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाने वाली प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
खेल महाकुंभ को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पियूष चावला, अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल व राकेश नरवाल ने विडियो संदेश प्रसारित कर चित्तौडगढ़ विधानसभा क्षैत्र की जनता से इस खेल महाकुम्भ में सम्मिलित होकर खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!