शारीरिक शिक्षकों की मांग पूरी होने पर शिक्षा मंत्री का जताया आभार
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । शारीरिक शिक्षक संघ जिला शाखा उदयपुर के जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह झाला ने बताया कि संगठन की मांगे पूरी करने पर आज शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का सर्किट हाउस में साफा माला द्वारा आभार प्रकट किया। संघ के प्रदेश महामंत्री भैरु सिंह राठौड़ बताया कि राजस्थान में 264 विद्यालयों में स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा ऐच्छिक विषय लागू करने,शारीरिक शिक्षक का पद नाम बदलकर सम्मानित पद किए जाने,राज्य में खेलो के विकास के लिए संभाग मुख्यालयों पर सलीम दुर्रानी स्पोर्ट्स स्कूल खोलने, राज्य के कामिकों द्वारा खेलो में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त करने पर अलग से इंक्रीमेंट देने की घोषणा सहित खेल एवं खिलाड़ियों के विकास के लिए बजट में महती घोषणा करने पर आज शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का उदयपुर सर्किट हाउस पहुंचने पर शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री भेरु सिंह राठौड़, संरक्षक हीरालाल चौधरी, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष दीपा झाला प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मण दास वैष्णव जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह झाला की अगुवाई में सैकड़ों शारीरिक शिक्षकों ने मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री का आभार जताया। जिला मिडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया की इस अवसर पर दिलीप सिंह सारंगदेवोत , धर्मेंद्र सिंह शक्तावत , जसवंत सिंह जैतावत, सतीश चौधरी ,महेश्वर पाल सिंह सोढा ,प्रेम शंकर यादव , पन्ना लाल जोशी, दिनेश शर्मा, फूलवंती मीणा, मधु शेखावत, पायल कुमावत, मेवा मीणा, रेणु शर्मा, राजकुमारी गोस्वामी, बिन्दु कोठरी, स्नेहलता मेहता, क्रिस्टीना पायल कुमावत ,नीता धामाई,
लीला लक्षकार कोमल सोनी आदि कई शारिरिक शिक्षक मौजूद रहे।
