ऋषभदेव : वरदान – महावीर ग्रुप ऑफ स्कूल्स में सर्वाधिक अंको से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का किया सम्मान
ऋषभदेव, शुभम जैन । वरदान – महावीर ग्रुप ऑफ स्कूल्स में आरबीएसई 10वी बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंको से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सम्मान किया गया । परीक्षा में वरदान – महावीर ग्रुप ऑफ स्कूल्स के 16 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर क्षेत्र में फिर एक बार अपना परचम लहराया। साथ ही 29 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए । वरदान सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सभी विद्यार्थियों का माल्यार्पण एवं उपर्ना ओढ़ाकर सम्मान किया गया । तत्पश्चात विद्यार्थियों एवं अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधक ने ढोल के साथ भगवान ऋषभदेव के दर्शन किए । विद्यार्थियों ने आगामी सफलता के लिए प्रार्थना की । इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक सुंदरलाल जैन , निदेशक विकास जैन , ग्रुप सीईओ सौरभ खिरिया, प्राचार्य प्रदीप यादव, उपप्राचार्य दिनेश आमेटा एवं समस्त पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे ।
