कैलाश मानव को वृक्षम् मित्र अलंकरण पुरुस्कार से नवाजा
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । निर्वाणी पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर, माननीय राष्ट्रपति से पद्मश्री अलंकृत, नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक चैयरमेन, सन 1985 से दिव्यांगों की सेवा में समर्पित, देश विदेश में मानवता का संदेश पहुंचाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कैलाश मानव को वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान ,उदयपुर द्वारा वृक्षम् मित्र अलंकरण पुरुस्कार प्रदान किया गया अध्यक्ष गोपेश शर्मा ने बताया की इस वर्ष वर्षाकाल में मॉडल स्कूल बनेडा़ ,भीलवाड़ा और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करावली, सलूम्बर में मियावाकी जंगल स्थापित किया जाएगा मिडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया की इस अवसर पर रहाड़ा फाउंडेशन की संस्थापिका अर्चना सिंह, वृक्षम अमृतम के संरक्षक मनोहर लाल व्यास, अध्यक्ष गोपेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल पारीख, सचिव यशवंत त्रिवेदी, एग्जीक्यूटिव मेंबर महेश उपाध्याय ओर संदीप पारीख उपस्थित थे
