कल्याणपुर में हुई राजीविका की नयी शाखा की शुरुआत
फिता काट कर विधायक डॉक्टर दयाराम परमार ने किया उड़ान राजीविका का उदघाटन
सोमवार को ऋषभदेव के कल्याणपुर पंचायत में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के नये कलस्टर कार्यालय का शुभारम्भ हुआ, उदयपुर जिला प्रबंधक मेघा चौबीसा ने बताया की ऋषभदेव में राजीविका के 2 क्लस्टर कार्यालय पूर्व में चल रहे थे भूधर और ऋषभदेव जिसमे से ऋषभदेव कलस्टर में अधिक पचांयत शामिल होने के कारण 1 और नया कलस्टर कार्यालय कल्याणपुर में बनाया गया जिससे ग्रामीण परिवारों को सरकार की योजनाओ के अधिक लाभ मिल सके उदघाटन कार्यक्रम का संचालन अक्षय सोमपुरा द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में ब्लॉक परियोजना प्रबंधक BPM उमा शर्मा ने राजीविका और राजीविका में चल रही नवीन योजनाओ की जानकारी दी और ग्रामीण महिलाओ को महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी । मुख्य अथिति विधायक डॉक्टर दयाराम जी परमार और कल्याणपुर सरपंच एव समाजसेवी रूपलाल जी और उड़ान राजीविका कल्याणपुर के नव् निर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष नीलम देवी उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी सचिव रेखा देवी कोषाद्यक्ष मुन्ना देवी और EC सदस्यों को पगड़ी और माला पहना कर आशा राजीविका कलस्टर कार्यालय के पदाधिकारियो ने स्वागत किया !

विधायक डॉक्टर दयाराम परमार ने नवीन राजीविका की शाखा उडान राजीविका के नवीन भवन जिससे महिलों की आजीविका बढ़ सके उसके लिए 7 लाख रूपये की घोषणा की
राजीविका जिला प्रबंधक FI हरम खान ने ऋषभदेव ब्लॉक कार्यालय की उपलब्धियों के बारे जानकारी दी
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलम देवी ने स्वयं सहयता समूह की महिलाओ को उधबोधित करते हूँ नई कलस्टर कार्यालय की जानकारी दी और कार्यक्रम को समापन किया कार्यक्रम में आशा राजीविका व् अमृता राजीविका के मैनेजर ,पदाधिकारी ,BTC, मनरेगा CTA,लेखपालक , डाटा इंट्री सखी, CC ,FPO स्टाफ ,IFC स्टाफ और स्वयं सहायता समूह की महिलाए उपस्थित थी.
