बागोलिया बांध नहर खोलने को लेकर मीटिंग
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील का चर्चित बागोलिया बांध की नहर को सिचाई के लिए खोलने के लिए मावली थाना परिसर में ग्रामीणों की मीटिंग रखी।
जिसमे उदयपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रियंका, मावली उपाधीक्षक श्री मती कैलाश कुँवर राठौड़, थानाधिकारी राव अजय सिंह ने बागोलिया बांध के पानी को लेकर कई महीनों से टकराव चल रहा था ।उसको 7 जून को खोलने को लेकर मींटिंग रखी।

आपको बतादे की जिसका एक पक्ष ने स्टे लगा रखा था।
फिर दूसरे पक्ष ने जोधपुर हाईकोर्ट में अर्जी लगाकर सिचाई के लिए पानी देने का आदेश जारी करवा दिया ।
जिस पर प्रशासन ने दोनो घुट को बुला कर मीटिंग रखी कि नहर को चालू करे उसके लिए सभी शांति बना कर रखे। कानून को हाथ मे न लेवे।
इस दौरान लोपड़ा सरपंच लोगर भील,मोहन जाट,पूर्व सरपंच चोख लाल डाँगी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
