शिक्षको को गैर शैक्षणिक कार्यों से ड्यूटी मुक्त को लेकर ज्ञापन सौपा
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे से 5 जून को राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर का शिष्टमंडल कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश को मोमेंटो एवं माला पहना कर स्वागत और ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे बताया कि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में ड्यूटी नहीं लगाई जाए कंप्यूटर ऑपरेटर शिक्षको राहत दी जाए तीन साल से थर्ड ग्रेड सेकंड ग्रेड फर्स्ट ग्रेड की रुकी हुई डीपीसी पूरी की जाए थर्ड ग्रेड स्थानांतरण में पारदर्शिता का नियम लागू किया जाए आंगन वाडी कर्मचारी की वेतन विसंगति दूर की जाए या फिर संविदा पर रखा जाए बालकों की छात्रवृत्ति राशि बढ़ाई जाए इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह, प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबन्धु, पूर्व प्रदेश महामंत्री मोडाराम कड़ेला, रचना कुमारी, जिला महामंत्री जयपुर विकास आशीर्वाद विनोद कुमार वर्मा, कृष्ण बारूपाल ,शिवचरण, मधुकर, हेमराज मेघवाल, सोहन लाल यादव, मुकेश पीपल, यादराम, अनिल कुमार रेगर आदि कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुए
