कल्याणपुर : गुमानपुरा में हाइ टेंशन लाइन की वजह से दो दर्जन घरो में उपकरण जले
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । विधानसभा क्षेत्र में गुमानपुरा के लाम्बी रेड मार्ग पर रात 9:30 बजे अचानक विद्युत पोल से चिंगारी निकली व आस पास के घरो में पेनल, मोटर, बल्ब, टीवी, फ्रीज व अन्य उपकरण जल गये जिसमें हीरालाल मीणा के पेनल हाजाराम मीणा के टीवी, नारायणलाल मीणा का फ्रीज व बल्ब , सहित कई घरो में ट्युबवेल की मोटर जैसे उपकरण जल गए। इस संबंध में लाइनमेन राकेश का कहना है कि आंधी के कारण व लाइन न्यूट्रल होने से हादसा हुआ।
