खाटू श्याम जी मंदिर का फेसबुक पेज हुआ हैक, हैकर्स ने डाली अश्लील फोटोज़,करीब एक करोड़ लोग जुड़े हैं पेज से
राजस्थान के सीकर जिले में स्थित विश्व विख्यात खाटू श्याम जी के मंदिर का फेंसबुक पेज हैक कर लिया गया है। हैकर्स ने फेसबुक पेज पर अश्लील फोटोज डाल दी हैं। बताया जा रहा है कि सात से आठ दिन के दौरान ऐसा चौथी या पांचवी बार हुआ है। ऐसे में भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। खाटू श्याम जी के फेसबुक पेस से करीब दस मिलियन यानि एक करोड़ लोग जुड़े हुए हैं और इनमें से लगभग हर दूसरा भक्त हर सवेरे खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए उनके फेसबुक पेज पर जाता है।
लेकिन कुछ दिन से खाटू श्याम जी की जगह अश्लील फोटोज दिखाई दे रही हैं। ऐसे में अब मंदिर कमेटी ने इसकी जांच के लिए जयपुर साइबर पुलिस की टीम को भी जानकारी दी है और जांच करने के लिए लिखा है। साइबर पुलिस की मदद लेने के अलावा कमेटी के पदाधिकारी कई माध्यमों से भक्तों से अपील भी कर रहे हैं कि वे फेसबुक पेज को नहीं खोलें…..। इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है।
