महंगाई राहत कैंप में अनोखा मामला,40 वर्षीय व्यक्ति ने लेटर लिख सरकार से की दुल्हन की मांग

राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने महंगाई राहत कैंप लगाया है। सरकार राहत कैंप के माध्यम से जनता को राहत पहुंचाने की कोशिश कर रही है । पिछले दिनों सो यूनिट बिजली बिल माफ करने के साथ ऐसी कई योजनाएं गहलोत सरकार लाई है । जिससे जनता की उम्मीद बढ़ गई है करीब चालीस दिन में ही छह करोड़ लोगों तक गारंटी कार्ड पहुंचाए गए हैं राहत के ।

लेकिन इस बीच दौसा जिले का एक लैटर वायरल हो रहा है, सिकंदरा क्षेत्र के गांगदवाड़ी गांव में शनिवार को आयोजित हुए महंगाई राहत कैंप में एक अनूठा मामला सामने आया है। गांव के 40 वर्षीय कल्लू महावर ने प्रशासनिक अधिकारियों से विवाह नहीं होने पर पत्नी दिलवाने की मांग की है। सरकार से उसकी इच्छा है कि उसके लिए दुुल्हन तलाश कर लाए और इसके लिए भी चार शर्तें रख दी गई हैं। सबसे बड़ी बात कि जिम्मेदार सरकारी अफसर ने इस लैटर पर साइन भी कर दिया और अपने निचले अफसरों को पीडित की मदद करने के लिए कहा है। अब लैटर वायरल होने के बाद हंगामा मचा हुआ है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!