राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत शिविर का आयोजन

मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के ग्राम पंचायत फलीचड़ा में महंगाई राहत शिविर आयोजित हुआ। मावली ब्लॉक कांग्रेस महासचिव श्रवण सिंह ने बताया की वर्षों से लंबित कार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलीचड़ा का खेल मैदान एवं विद्यालय भवन का खाता दुरस्तिकरण का कार्य लंबित था इस महंगाई राहत शिविर में प्रार्थी प्रधानाचार्य संजय वडाला द्वारा खाता दुरुस्ती का प्रार्थना पत्र शिविर प्रभारी मावली उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास और मावली प्रधान पुष्कर लाल डांगी को पेश किया गया। जिस पर प्रशासन ने तुरंत आदेश की प्रति पारित की,इस अवसर पर एक ही दिवस में खाता दुरुस्ती का आदेश की प्रति प्रधानाचार्य को दी गई। इस दौरान श्रवण सिंह चौहान, भूपेंद्र नाथ चौहान, उमेश जाट, पूरन सिंह, मदनलाल टेलर, भँवरनाथ, प्रभु लाल मेघवाल, किशनलाल गाडरी,लाड कुंवर चौहान, लहरी लाल जाट, शमसुद्दीन मंसूरी, सुनीता मीणा, सुरेश कुमार देशबंधु, देवी लाल जाट, उदय लाल सालवी, फतेह लाल यादव एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!