डांगी पटेल पाटीदार समाज के महासम्मेलन की हुई तैयारी बैठक
उदयपुर,नितेश पटेल । अखिल भारतीय डांगी संघ ने जून माह के अंत में डूंगरपुर जिले में डांगी समाज का महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज सिंदू गांव में एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष वरदी चंद डांगी थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विष्णु पटेल ने की।राष्ट्रीय अध्यक्ष वरदी चंद डांगी ने कहा कि अब डांगी समाज को एकता दिखाने का समय आ गया। जिलाध्यक्ष विष्णु पटेल ने कहा राजस्थान की राजनीति में डांगी समाज की भागीदारी 1/2 आधा प्रतिशत भी नहीं है और टी एस पी क्षेत्र में आरक्षण भी नहीं मिल रहा है। इस अवसर पर अखिल भारतीय डांगी संघ महिला जिलाध्यक्ष मांगी देवी,महामंत्री नर्बदा डांगी,किरण डांगी,प्रेम चंद पटेल, गोपाल डांगी,भगवती लाल डांगी, गणेश डांगी,मानाराम पटेल,अंबालाल पटेल,गोपी डांगी,संघ के जिला उपाध्यक्ष रुपलाल पटेल,मधुबाला डांगी आदी मौजूद थे।वक्ताओं ने समाज को संगठित करने हेतु संकल्प लिया।
