वल्लभनगर बार कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अधिवक्ताओं को जनरल हाउस की हुई बैठक
वल्लभनगर में एनआईएक्ट न्यायालय खोलने की मांग हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजने सहित अन्य मांगों को लेकर हुई बैठक में चर्चा
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । वल्लभनगर बार एसोसिएशन के वर्ष 2023-24 के नवीन बार कार्यकारिणी हेतु 14 अप्रैल को निर्विवाद चुनाव संपन्न हुई, जिसकी नवनिर्वाचित बार कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बार सभागार में बुधवार को अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्वप्रथम बाहर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व प्रधान में हुक्मीचंद सांगावत के द्वारा दुबई एवं उत्तराखंड के चारो धाम गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीविशाल, ऋषिकेश, हरिद्वार एवं केदारनाथ की सकुशल यात्रा कर पुनः लौटने पर अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया तथा वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावास द्वारा चारो धाम के दौरान अपने अनुभव को अधिवक्ताओं के समक्ष साझा किए।साथ ही वल्लभनगर पंचायत समिति प्रधान देवीलाल नंगारची ने भी वरिष्ठ अधिवक्ता सांगावत का उपरणा पहनाकर स्वागत किया।
तत्पश्चात शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक में चर्चा शुरू हुई। समारोह में अतिथियों, व्यवस्थाओ सहित अन्य तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बैठक में कई प्रस्ताव लिए गए, जिसमें वल्लभनगर में एनआईएक्ट न्यायालय खोलने की मांग हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजने, डबोक थाना क्षेत्र का ज्यूरिस्डिक्शन (क्षेत्राधिकार) वल्लभनगर तहसील करने हेतु जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने, रेवेन्यू कोर्ट में एसडीएम प्रतिदिन महंगाई राहत शिविर में जाने से पूर्व एक घंटा कोर्ट इजलास में पत्रावलियों की सुनवाई करने हेतु एवं उपखंड न्यायालय का कार्य ज्यूडिशियल कोर्ट में देने के लिए हर माह की 7 तारीख को हड़ताल रखी जाएगी तथा बार वेलफ़ेयर को बढ़ाने के लिए पूर्व लिए गए प्रस्ताव की समीक्षा कर उसकी पालना सुनिश्चित करने की चर्चा की गई।
रेवेन्यू कोर्ट का कार्य ज्यूडिशियल कोर्ट को देने हेतु होगी हड़ताल
इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह के लिए बार अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत द्वारा समस्त अधिवक्ताओ से सुझाव मांगे, तथा कहा कि उपखंड न्यायालय का कार्य ज्यूडिशियल कोर्ट में देने के लिए हर माह की 7 तारीख को हम सभी अधिवक्ताओं को हड़ताल करनी है, ताकि पक्षकारों को समय पर न्याय मिल सके।
यह रहे अधिवक्ता उपस्थित
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत प्रसाद नीमडिया, हुक्मीचंद सांगावत, महासचिव बाबुलाल डांगी, बार अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत, पूर्व बार अध्यक्ष धनराज डांगी, पूर्व बार अध्यक्ष मुकेश कुमार मेनारिया, पूर्व उपाध्यक्ष राजमल मेनारिया, कोषाध्यक्ष योगेंद्र माली, पुस्तकालय सचिव सुरेश चंद्र मेनारिया, सचिव कैलाश मेघवाल, मुकेश डांगी, पूर्व महासचिव दुर्गेश मेनारिया, मुकेश गोपावत, भेरूलाल रावत, नारायण डांगी, शांतिलाल डांगी, कन्हैयालाल डांगी, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, भगवानलाल मेनारिया, शरीफ मोहम्मद सिंधी, मक़बूल अहमद सिंधी, भूपेंद्र मेनारिया, नारायण गाडरी, प्रवीण पोखरना सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
