बाँसड़ा ग्रामीणों ने हनुमान जी मन्दिर के पास बस स्टैंड पर स्वागत

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । उदयपुर जिले मेनार के मधु श्याम स्टेडियम में आयोजित वल्लभनगर विधानसभा क्रिकेट महाकुंभ प्रतियोगिता में फाइनल मैच वल्लभनगर ओर बांसड़ा टीम के साथ खेला गया बहुत ही रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें बांसड़ा की टीम विजयी रही बांसड़ा टीम को आयोजक कमेटी द्वारा समापन समारोह में उपस्थित अतिथियों द्वारा विजेता ट्रॉफी एवं ₹100000 का चेक उपहार स्वरूप प्रदान किया गया विजेता टीम के बांसड़ा पहुंचने पर ग्रामीणों ने हनुमान जी मन्दिर के पास बस स्टैंड पर स्वागत किया। हनुमान जी मंदिर परिसर में जय बजरंग सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सभी खिलाड़ियों का उपरना पहना कर एवं तिलक लगा कर स्वागत किया गया विधानसभा क्रिकेट महाकुंभ के आयोजन कमेटी के दुर्गेश मेनारिया सहित लगभग एक दर्जन से भी अधिक कार्यकर्ता विजेता टीम को बांसड़ा तक ससम्मान विदा करने आये इन सभी आयोजक कमेटी के कार्यकर्ताओं का भी श्री बजरंग सेवा समिति द्वारा ऊपर ना पहना कर तिलक लगाकर स्वागत किया गया स्वागत के बाद बड़े हर्ष से डीजे की धुन के साथ नाचते हुए पूरे गांव में शोभा यात्रा निकाली गई! बेस्ट बॉलर का अवार्ड दुर्गेश मालिया को दिया फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच मास्टर टीम से भरत वैष्णव को दिया गया बाँसड़ा टीम से करण गट्टू के द्वारा पूरे टूर्नामेंट मैं बेहद अच्छा प्रदर्शन किया गया। बाँसड़ा टीम के कैप्टन कन्हैयालाल मालवीय, दुर्गेश लोहार, भरत वैष्णव, करण वैष्णव, अजय वैष्णव ,संपत जाट, पवन जाट, जितेंद्र उपाध्याय ,मोहित चौबीसा, बादल जाट, प्रिंस मेनारिया ,सूरज मेनारिया, कमलेश रावत, पुष्कर रावत, आदि खिलाड़ियों का स्वागत किया और गांव में खुशी की लहर है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!