कांग्रेस ब्लॉक समन्वयक मेनारिया ने महंगाई राहत शिविर का लिया जायजा
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोड़ी में राजीव गांधी सेवा केंद्र पर प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत शिविर का आयोजन किया गया। जिसका कांग्रेस ब्लॉक समन्वयक दिनेश मेनारिया ने शिविर स्थल पहुँच लोगो की समस्याओं को जाना और सरकार की योजनाओं की लोगो को जानकारी दी। साथ ही योजनाओं के मुख्यमंत्री गांरटी कार्ड वितरण किये। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक दिनेश मेनारिया, डॉ. रघुनाथ जाट, सरपंच भेरूलाल कीर, नवानिया सरपंच सत्यनारायण व्यास, ब्लॉक प्रवक्ता निरंजन गुर्जर, जयंती जोशी, भंवरलाल जाट, मुकेश जाट, रामलाल उपाध्याय, जगदीश भट्ट, गोपीलाल गाडरी, धर्मेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे।
